बोपन्ना- शरण की टेनिस जोड़ी ने भारत को दिलाया छठा स्वर्ण

By Shobhna Jain | Posted on 24th Aug 2018 | खेल
altimg

जकार्ता, 24 अगस्त, (वीएनआई),18वें एशियाई खेलों के छठे दिन आज टेनिस में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी ने फाइनल में भारत के लिए छठा स्वर्ण पदक जीता। इस पदक के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 6 स्वर्ण, 4 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ 22 हो गई है। 

इससे पहले भारतीय जोड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने सेमीफाइनल में जापान के काइतो युसूगी और एस. शिमाबुकूरो की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से मात देने में सफलता हासिल की। भारत ने यह मुकाबला 6-4, 3-6, 10-8 से अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने कजाख्स्तान के खिलाफ पहला सेट 25 मिनट में 6-3 से अपने नाम किया। उसके बाद इस जोड़ी ने दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ियों के सामने विपक्षी टीम बेअसर दिखी। दूसरे सेट में भारत जोड़ी थोड़ी सुस्त दिखी लेकिन उसके बाद वापसी करते हुए कजाख्स्तान को टीम ने हरा दिया। 

वहीं इससे पहले आज भारत ने नौकायन में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल,ओम प्रकाश और सुखमीत की टीम ने पुरुषों की 'क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा' में स्वर्ण पदक जीता। रोहित कुमार और भगवान दास की जोड़ी ने पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। वहीं भारत के दुष्यंत चौहान ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में पहला पदक कांस्य पदक जीता है।। गौरतलब है कि एशियाई खेलों में भाग ले रहे 34 भारतीय रोअर्स में से 33 सेना के हैं। वहीं एशियाई खेलों में आज कुल 43 गोल्ड मेडल दांव पर हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india