पेरिस पैरालिंपिक में प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में जीता गोल्ड

By VNI India | Posted on 6th Sep 2024 | खेल
प्रवीण कुमार

पेरिस, 6 सितम्बर, (वीएनआई) पेरिस पैरालिंपिक में आज पुरुषों की हाई जम्प- टी64 इवेंट में भारत के प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। यह पेरिस पैरालिंपिक खेलों में भारत का छठा स्वर्ण पदक है। 

प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर की ऊंचाई को पार करते हुए लगातार दूसरा पैरालंपिक पदक जीता, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और एक नया एशियाई रिकॉर्ड है। उन्होंने 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में 2.07 मीटर का तत्कालीन व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एकल पैरालिंपिक में अपना अब तक का सर्वोच्च स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसने टोक्यो पैरालिंपिक में अपने पिछले पांच स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india