प्रणव और सिक्की जापान ओपन के सेमीफाइनल में, प्रणॉय हारे

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Sep 2017 | खेल
altimg

टोक्यो, 22 सितम्बर (वीएनआई)| भारत के एचएस प्रणॉय यहां जारी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं लेकिन मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। 

प्रणॉय को आज चीन के दूसरे वरीय युकी शी ने 21-15, 21-14 से हराया। यह मैच 45 मिनट चला। प्रणव और सिक्की ने हालांकि तीन गेम तक चले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सियोंग जेई सियो और हा नाम किम को 21-18, 9-21, 21-19 से हराया। यह मैच 58 मिनट चला।

पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में भारत के स्टार खिलाड़ी किंदाम्बी श्रीकांत आज ही डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ेंगे। महिला एकल में गुरुवार को सायना नेहवाल और पीवी सिंधु की हार के साथ भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 8th Feb 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india