गुवाहाटी, 10 जनवरी, (वीएनआई) श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का टीम इंडिया ने बेहतरीन आगाज किया है। भारत ने मेहमान टीम को 67 रनों से हरा दिया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम शानदार शुरुआत करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित ने 67 गेंदों में 83 रन बनाये, वहीं विराट कोहली ने 80 गेंदों में अपना 45वां एकदिवसीय शतक जमा दिया। वह 113 रन बनाकर आउट हुए। इसके आलावा शुभमन गिल ने 70 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से राजिता ने तीन विकेट लिए।
जवाब में श्रीलंका की टीम लड़खड़ाते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 306 रन बना पाई। श्रीलंका के लिए कप्तान शनाका ने नाबाद 108 रन बनाये। वहीं डी सिल्वा 47 और निसंका 69 रन बनाये। भारत के लिए उमरान मलिक ने 3 और सिराज ने 2 विकेट लिए।
No comments found. Be a first comment here!