हरभजन सिंह ने कहा 50 लाख आबादी वाला क्रोएशिया फुटबॉल खेल रहा है और हम हिंदु-मुसलमान

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jul 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 16 जुलाई, (वीएनआई)। फीफा वर्ल्डकप में फ्रांस की जीत का जश्न पूरी दुनिया में मना, लेकिन वहीं दूसरी तरफ क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने भी सभी का दिल जीत लियाफीफा वर्ल्डकप में फ्रांस की जीत का जश्न पूरी दुनिया में मना, लेकिन वहीं दूसरी तरफ क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने भी सभी का दिल जीत लिया। क्रोएशिया के प्रशंसक बन चुके भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा सिर्फ 50 लाख की आबादी वाला देश फुट बॉल खेल रहा है और हम हिंदु-मुसलमान।

गौरतलब है रूस की राजधानी मॉस्को में बीते रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से मात देते हुए फुटबॉल के वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची क्रोएशिया भले ही वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तक नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन लोगों के दिलों में इस देश ने अपनी जगह जरूर बना ली है। वहीं क्रोएशिया के नए फैन क्रिकेटर हरभजन सिंह ने क्रोएशिया का उदाहरण देते हुए भारतीयों के लिए एक ट्वीट किया है।

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू-मुसलमान खेल रहे है। सोच बदलो देश बदलेगा।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

migg
Thought of the Day:

Posted on 18th Dec 2024

-चाणक्य
Posted on 8th Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india