डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा का इस्तीफा मंजूर

By Shobhna Jain | Posted on 29th Nov 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 29 नवंबर, (वीएनआई) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष रजत शर्मा ने एक बार फिर अपने पद से इस्तीफा दिया और इस बार लोकपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। साथ ही सीईओ रवि चोपड़ा का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। 

लोकपाल न्यायाधीश बदर दुरेज अहमद जो आदेश दिया है उसके अनुसार, आज एक बजे, मुझे रजत शर्मा का एक मिला जिसमें उन्होंने लिखा था कि 16 नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण उस पत्र में थे। उन्होंने कहा कि आदेश के कारण वह फिर भी अपने पद पर बने रहे। पत्र में उन्होंने बताया कि डीडीसीए में स्थिति काफी बुरी है और उनके लिए आगे काम करना नामुमकिन है। इसी कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा यह साफ था कि रजत शर्मा डीडीसीए के अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहते हैं। वहीं उपाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल, रजत का कामकाज संभाल सकते हैं।
 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025
Today in History
Posted on 15th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india