महिला हॉकी विश्व कप के कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से अशोक चक्र 'गायब'

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jul 2018 | खेल
altimg

लंदन, 19 जुलाई, (वीएनआई) इंग्लैंड की राजधानी लंदन में शनिवार से एफआईएच 2018 महिला हॉकी विश्व कप की शुरुआत हो रही है। लेकिन टूर्नमेंट की शुरुआत से पहले ही आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रीय ध्वज में से अशोक चक्र नदारद था। आयोजकों इस एक गलती से हॉकी इंडिया और भारतीय प्रशंसक काफी नाराज हैं। 

गौरतलब है आयोजकों ने टूर्नमेंट में भारतीय कप्तान रानी रामपाल सहित सभी 16 टीमों की कप्तान को थेम्स नदी के किनारे आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाया था। इसमें हर कप्तान अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ खड़ी हुई। हालांकि भारतीय झण्डे में आयोजक एक बड़ी चूक कर गए। ध्वज में से अशोक चक्र नदारद था।  वहीं विश्व कप महिला हॉकी में भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में रहा था जब वह चौथे स्थान पर रही थी। इस बार टीम ग्रुप बी में अपना पहला मैच मेजबान इंग्लैंड के साथ 21 जुलाई को खेलेगी। इसके बाद 26 जुलाई को आयरलैंड और 29 को यूएसए से मुकाबला होगा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india