रोहित ने खेली कप्तानी पारी, मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स को 5 रन से हराया

By Shobhna Jain | Posted on 1st May 2017 | खेल
altimg
मुंबई, 1 मई (वीएनआई)| आईपीएल के 10वें संस्करण में रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए हुए उसे एक और हार दी है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल का अहम विकेट खो दिया था। पटेल के जाने के बाद जोस बटलर (33) और नीतीश राणा (27) ने टीम का स्कोर 61 पहुंचाया। इन दोनों के जाने के बाद कप्तान एक छोर पर खड़े रहे और 37 गेंदों में एक छक्का और छह चौकों की मदद से मुंबई को जीत तक ले गए। इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने टीम का एक समय 150 का आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा था लेकिन आखिरी ओवरों में केदार जाधव (28) और पवन नेगी (35) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर वह 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। उसके लिए अब्राहम डिविलियर्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 13th Feb 2019

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india