भारतीय निशानेबाज़ नारंग और चैन सिंह क्वालिफिकेशन दौर से बाहर

By Shobhna Jain | Posted on 12th Aug 2016 | खेल
altimg
रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (वीएनआई)| रियो ओलम्पिक के सातवें दिन आज ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में हुए क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। नारंग 13वां और चैन सिंह 36वां स्थान हासिल कर सके। नारंग ने कुल 623.1 अंक हासिल किए, जबकि चैन सिंह के कुल 619.6 अंक रहे। नारंग शुरुआती राउंड में तो अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन निरंतर गिरता ही गया। तीसरे राउंड तक नारंग एक समय तीसरे-चौथे स्थान पर चल रहे थे। नारंग ने पहले राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ 104.7 अंक का स्कोर हासिल किया, जबकि आखिरी राउंड में उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा और वह सिर्फ 102.4 अंक हासिल कर सके। वहीं चैन सिंह ने भी शुरुआत तो अच्छी की और पहले राउंड में 104.1 का स्कोर किया, लेकिन दूसरे राउंड में वह ध्यान केंद्रित नहीं कर सके और सिर्फ 101 का स्कोर हासिल कर सके। चैन सिंह का सर्वश्रेष्ठ तीसरे राउंड में आया, जब उन्होंने 104.4 अंक हासिल किया। दूसरा राउंड उनका सबसे खराब राउंड रहा।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd Jul 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india