नई दिल्ली 15 जुलाई (सुनील कुमार/वीएनआई) क्रोएशिया एक ऐसा देश है जो दक्षिण पूर्व यूरोप यानि बाल्कन में पानोनियन प्लेन और भूमध्य सागर के बीच बसा हुआ है। इस देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाड सागर से मिलता है। क्रोएशिया की हर बात दुनिया के बाकी देशों से निराली है। यहां के लोग भी कई मामलों में सबसे अलग हैं। साथ ही कई लोग तो ऐसे भी हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते।
1918 में क्रोएशिया ने आस्ट्रिया-हंगरी से अलग होने की घोषणा कर यूगोस्लाविया राज्य में सहस्थापक के रूप में जुड़ गया। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजियों ने क्रोएशिया के क्षेत्र पर कब्जा जमा स्वतंत्र राज्य क्रोएशिया की स्थापना की। युद्ध खत्म होने के बाद क्रोएशिया दूसरे यूगोस्लाविया के संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया। 25 जून 1991 में क्रोएशिया ने स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए संप्रभु राज्य बन गया.
No comments found. Be a first comment here!