उसेन बोल्ट ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का छठी बार जीता पुरस्कार

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Dec 2016 | खेल
altimg
मोंटे कार्लो, 3 दिसम्बर (वीएनआई)| दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ने छठी बार अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार को जीता है। इसके अलावा, अल्माज अयाना ने सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार हासिल किया। आईएएएफ के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने बोल्ट को यह पुरस्कार दिया। ओलम्पिक खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाले जमैका के धावक बोल्ट ने बीते शुक्रवार को ब्रिटेन के धावक मोहम्मद फराह और दक्षिण अफ्रीकी धावक वाडे वान निएकेर्क रूनी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। बोल्ट ने इससे पहले 2008, 2009, 2011, 2012 और 2013 में इस पुरस्कार को जीता था। बोल्ट ने मोंटे कार्लो में आयोजित समारोह में इस पुरस्कार को जीतने के बाद दिए बयान में कहा, यह सच में एक बड़ी बात है। जब आपको वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार मिलता है, तो इसका मतलब आपकी सारी मेहनत सफल हो गई। मेरे लिए इसे छठी बार जीतना पहली बार जीतने के बराबर ही है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन:

Posted on 18th Dec 2017

altimg
Today in history

Posted on 15th Nov 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india