रियो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेटीना को 2-1 से हराया

By Shobhna Jain | Posted on 9th Aug 2016 | खेल
altimg
रियो डी जनेरियो, 9 अगस्त (वीएनआई)| रियो ओलम्पिक में ओलम्पिक हॉकी सेंटर के टर्फ पर खेले गए पूल-बी में अपने तीसरे पूल मैच में भारत ने आज अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत की पहली जीत है। भारत के लिए चिंगलेनसाना कांगूजाम ने आठवें और कोथाजीत सिंह खादानबाम ने 35वें मिनट में गोल किए। अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल गोंजालो पिलाट ने 49वें मिनट में किया। अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था। भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी। भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 1st Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india