डुमिनी और डिविलियर्स ने अर्धशतक बनाया, भारत को 7 विकेट से मिली हार

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Oct 2015 | खेल
altimg
धर्मशाला, 02 अक्टूबर, (वीएनआई) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच आज एचपीसीए मैदान में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने डुमिनी (68) और डिविलियर्स (51) के अर्धशतक की बदौलत भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इससे पहले दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान डूप्लेशिस ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने तेज़ गेंदबाज श्रीनाथ अरविन्द को टी-20 में पदार्पण का मौका दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धार्रित 20 ओवर में 199 रन बनाये। रोहित ने 66 गेंद में शानदार 106 रन का शानदार शतक लगाया और विराट कोहली ने 43 रन और कप्तान धोनी ने नाबाद 20 रन बनाये। भारत ने रोहित शर्मा के तूफानी आगाज के बदौलत पहले पावरप्ले में 46/1 रन बना लिए थे। शिखर धवन मात्र 3 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट थे। पॉवरप्ले के बाद रोहित शर्मा ने अपने तूफानी अंदाज़ में 39 गेंद की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शतकीय साझेदारी निभाते हुए 15 ओवर में टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया था। जल्दी ही रोहित शर्मा ने 62 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के की मदद से अपना पहले शतक पूरा कर लिया था। रोहित और कोहली के बीच 138 रन की साझेदारी काईल एब्बॉट ने तोडा और पहले कोहली को 43 रन पर फिर रोहित को 106 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया। उसके बाद रैना 14 रन बनाकर मौरिश का शिकार बने और रायडू बिना खता खोले ही रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। अंत में कप्तान धोनी के नाबाद 20 रन की बदौलत भारत ने 199 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 200 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से काइल एब्बॉट ने दो और मौरिश ने एक विकेट लिया। जवाब में 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने आमला और डिविलियर्स की शानदार शुरुवात की बदौलत पावरप्ले में 67/0 रन बना लिए थे। पॉवरप्ले के बाद आमला और डिविलियर्स के बीच 77 रन की साझेदारी आमला के 3 रन पर रन आउट होने साथ टूट गई थी। उसके बाद डिविलियर्स 31 गेंद में अर्धशतक बनाने के बाद 51 के योग पर आश्विन का शिकार बने। श्रीनाथ अरविन्द ने भी कप्तान डुप्लेसिस को 4 रन पर बोल्ड कर अपने जीवन का पहला विकेट हासिल किया। उसके बाद डुमिनी (68) और बहरदीन (32) की नाबाद 105 रन की साझेदारी ने भारत की जीत की उम्मीदों पर विराम लगा दिया और दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 200 रन बनाकर भारत को 7 विकेट से हरा दिया। भारत की तरफ से आश्विन और श्रीनाथ अरविन्द ने एक-एक विकेट लिया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
सफलता

Posted on 15th Jan 2016

altimg
Today in history

Posted on 18th Apr 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india