राघव चड्डा ने आप पार्टी छोड़ तीन सांसदों के साथ भाजपा का दामन थामा

By VNI India | Posted on 24th Apr 2026 | राजनीति
राघव चड्डा

नई दिल्ली, 24 अप्रैल, (वीएनआई) कभी आम आदमी पार्टी के  फायरब्रांड नेता और रणनीतिकार रहे राघव चड्ढा ने आज पार्टी से स्तीफा देकर कुछ देर बाद ही पार्टी के तीन राज्यसभा सदस्यों के साथ भाजपा मुख्यालय जाकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए ये शाम किसी राजनीतिक भूकंप से कम नहीं थी।

बीजेपी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे दिग्गजों ने सदस्यता ली। वहीं इनके साथ हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंदर गुप्ता के नाम भी शामिल हैं। हालांकि बाकी चार सांसदों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जबकि स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इटानगर में हैं और दिल्ली लौटने के बाद स्थिति पर बात करेंगी।

इससे पहले राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि वे 'गलत पार्टी में सही आदमी' महसूस कर रहे थे। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में मौजूद दो-तिहाई से ज्यादा सांसद अब भाजपा के साथ जाने का फैसला कर चुके हैं। उनके साथ संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद थे। वहीं इस राजनीतिक हलचल ने न सिर्फ आप पार्टी की राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के समीकरणों को लेकर भी नई चर्चा शुरू कर दी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

raviverma
Today in History

Posted on 29th Apr 2025

rajesh
Today in History

Posted on 29th Dec 2025

Thought of the Day
Posted on 3rd Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 16th Dec 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india