मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक पहुंचे दिल्ली, और अमित शाह से मुलाकात की

By VNI India | Posted on 19th Jul 2025 | राजनीति
मुख्यमंत्री योगी

नई दिल्ली, 19 जुलाई (वीएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के अचानक लखनऊ से दिल्ली पहुंचे और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास में मुलाकात की। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर उनकी अहम बैठक भी हुई है। वहीं साथ ही साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी उनकी मुलाकात हुई है। जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

सूत्रों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि प्रदेश की राजनीतिक स्थितियों के साथ यूपी में बीजेपी अध्यक्ष के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी में संगठन की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई है। सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी की इस अहम बैठक में उत्तर प्रदेश में शासन व्यवस्था, लोककल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। प्रदेश की शासन व्यवस्था के साथ ही संगठन को मजबूत करने और नए प्रदेश अध्यक्ष के विकल्पों पर भी बातचीत हुई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 12th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

salute
Today in History

Posted on 7th May 2026

board
Thought of the Day

Posted on 4th Nov 2025

Thought of the Day
Posted on 30th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 3rd Jul 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india