जींद-रामगढ़ सीट पर उपचुनाव में मतदान जारी, कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jan 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 जनवरी, (वीएनआई) हरियाणा की जींद और राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आज सुबह से मतदान हो रहा है।

यह दोनों उपचुनाव कांग्रेस के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे है। हरियाणा के जींद में कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला मैंदान में हैं तो वहीं राजस्थान की रामगढ़ सीट पर जीत दर्ज कर पार्टी बहुमत प्राप्त करना चाहेगी। गौरतलब है कांग्रेस की राजस्थान में 99 सीटें हैं। 

राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस ने अलवर के पूर्व जिला प्रमुख शफिया जुबैर खान को उतरा है। जहाँ उनका मुक़ाबला बीएसपी के  जगत सिंह से है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे है। वहीं बीजेपी ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Aug 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india