दिग्विजय सिंह ने कहा भगवा झंडे पर किसी का एकाधिकार है क्या

By Shobhna Jain | Posted on 8th May 2019 | राजनीति
altimg

भोपाल, 08 मई, (वीएनआई) भोपाल में साधु-संतों की टोली के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भगवा पर किसी का एकाधिकार नहीं है।

मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा मैदान में हैं। इस सीट पर जोरदार टक्कर के बीच मुकाबले को हिंदुत्व की जंग और धर्मयुद्ध के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। वहीं भोपाल में आज दिग्विजय सिंह के लिए साधु-संतों के रोड शो के दौरान भगवा झंडे भी नजर आए। 

रोड शो के दौरान दिग्विजय सिंह से पूछा कि क्या बात है कि कांग्रेस के झंडों के साथ भगवा झंडा भी नजर आया है। इस पर सिंह ने पलटवार करते हुए पूछा, भगवा झंडे पर किसी का एकाधिकार है क्या। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने आज साधु-संतों ने पूजा-अर्चना कर पुराने भोपाल में रोड शो शुरू किया। साधु-संतों की इस टोली का नेतृत्व कंप्यूटर बाबा ने किया। इस रोड शो में दिग्विजय सिंह भी साधुओं के साथ नजर आए। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Jun 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india