राजस्थान में अजमेर, अलवर, मंडलगढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान

By Shobhna Jain | Posted on 29th Jan 2018 | राजनीति
altimg

जयपुर, 29 जनवरी (वीएनआई)| राजस्थान में आज सुबह आठ बजे से अलवर, अजमेर लोकसभा सीट और मंडलगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। 

2019 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाले कड़े मुकाबले में करीब 40 लाख लोग मतदान करेंगे। अजमेर में भाजपा नेता सांवर लाल जाट के बेटे रामस्वरूप कांग्रेस के रघु शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो पूर्व विधायक हैं। इसी तरह, जसवंत यादव अलवर सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं।  मंडलगढ़ में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा और कांग्रेस के विवेक धाकड़ आमने-सामने हैं। 

निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि मीडिया और जनता को चुनाव संबंधी जानकारी नियमित रूप से मिलती रहे। उम मुख्य चुनाव अधिकारी एम.एम. तिवारी के मुताबिक, चुनाव पैनल ने एक नया पोर्टल 'राजएंडएसएमएस' लॉन्च किया है, जो हर घंटे चुनाव संबंधी जानकारी देगा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Apr 2025
Today in History
Posted on 14th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india