सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

By Shobhna Jain | Posted on 28th Oct 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (वीएनआई)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें शुक्रवार को पेट में समस्या के बाद यहां भर्ती कराया गया था। 

एसजीआरएच के चेयरमैन(प्रबंधन बोर्ड ) डी.एस.राणा ने कहा, मैडम गांधी पेट दर्द की समस्या से उबर गईं। अस्पताल से छुट्टी देते वक्त उनकी हालत स्थिर थी और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

सोनिया को शाम चार बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शिमला में पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और शुक्रवार को एसजीआरएच में भर्ती कराया गया था। सोनिया इससे पहले कंधे की चोट और श्वसन संबंधी समस्या की वजह से इस अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

अंतत:
Posted on 28th May 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india