कांग्रेस के दिग्गज नेता गुरुदास कामत का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Aug 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली , 22 अगस्त, (वीएनआई) महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता गुरदास कामत का आज सुबह 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में गुरदास कामत ने अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार थे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उनके निधन की खबर पाते ही प्राइमस अस्‍पताल पहुंची है। 

वह मनमोहन सिंह सरकार में साल 2009 से 2011 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रहे थे। कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य रहेगुरुदास कामत गुजरात और महाराष्ट्र के प्रभारी भी रहे। कामत का जन्म 5 अक्टूबर, 1954 को हुआ था। वो एक बार मुंबई-नॉर्थ-वेस्ट से और 4 बार मुंबई-नॉर्थ-ईस्ट सीट से सांसद रहे। वह पेशे से वकील थे मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Apr 2025
Today in History
Posted on 9th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
बहादुर

Posted on 17th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india