राहुल गांधी का महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला

By Shobhna Jain | Posted on 1st Sep 2021 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 01 सितंबर, (वीएनआई) कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा आज तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर हमला बोला हैं। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से आम लोगों को सीधी चोट लगती है। जनता की जेब पर इसका सीधा असर पड़ता है। वहीं ट्रांसपोर्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ती है। कांग्रेस ऑफिस में आयोजित प्रेस मीटिंग में राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि हिन्दुस्तान आ​र्थिक और नेतृत्व संकट में। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पहले कहा था कि मैं डीमोनेटाइजेशन कर रहा हूं और वित्त मंत्री कहती रहती हैं कि मैं मोनेटाइजेशन कर रही हूं। किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदार, एमएसएमई, सैलरीड क्लास, सरकारी कर्मचारियों और ईमानदार उद्योगपतियों का डीमोनेटाइजेशन हो रहा है। बाकी मोदी जी के 4 मित्रों का मोनेटाइजेशन हो रहा है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि 2014 में जब यूपीए ने ऑफिस छोड़ा था तो सिलेंडर का दाम 410 रुपए था और आज सिलेंडर का दाम 885 रुपए है। सिलेंडर के दाम में 116% की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 2014 से 42% और डीजल की कीमत में 55% की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि हमारे समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम आज से 32% ज्यादा था और गैस का दाम 26% ज्यादा थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम गिर रहे हैं और हिन्दुस्तान में बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी तरफ हमारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये जीडीपी यानी गैस, डीजल, पेट्रोल से कमाए हैं। ये 23 लाख करोड़ रुपये गए कहां?


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india