नई दिल्ली, 26 अक्टूबर, (वीएनआई) केंद्र सरकार द्वारा संसद भवन के नए डिजाइन तैयार करवाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को 'सुंदर' बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए है। यूपी के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए, भाजपा सरकार होश खो रही है।
प्रियंका गांधी ने आगे भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है, जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान...वह दिन आएगा। गौरतलब है केंद्र सरकार ने संसद के भवन के साथ-साथ इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन के बीच तीन किलोमीटर लंबे और डेढ़ किमी चौड़े इलाके का पुनर्निर्माण कराने का फैसला किया है। सरकार ने नई डिजाइन तैयार करने के लिए गुजरात की एक कंपनी को ये जिम्मेदारी दी है, जिसपर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
No comments found. Be a first comment here!