मुंबई, 26 जून, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने आज मुंबई में आपातकाल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता सुख के लिए कांग्रेस की सरकार ने देश को बड़े कारागार में बदल दिया था। देश में 43 साल पहले लगाए गए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस देश में जब-जब कांग्रेस और खासकर एक परिवार को अपनी कुर्सी जाने का खतरा लगने लगा तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया कि देश को खतरा है, देश तबाह होनेवाला है और हम ही बचा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सचेत रहने के लिए हम इस दिन को याद करते हैं। एक परिवार के लिए इस देश की न्यायपालिका की गरिमा पर भी चोट किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता में आज भी बदलाव नहीं आया है। न्यायपालिका को डराने के लिए लाया गया महाभियोग प्रस्ताव इसी का परिचायक है।
मोदी ने आगे कांग्रेस पर मुसलमानों में डर पैदा करने का आरोप लगते हुए कहा 'कांग्रेस ने ऐसा काल्पनिक भय पैदा किया कि बीजेपी आएगी तो मुसलमानों को मार दिया जाएगा, दलितों के लिए मुश्किल हो जाएगी। इस प्रकार का उनका भाव काफी खतरनाक है। मोदी ने कहा कि जिन्होंने लोकतंत्र को कैदखाने में बंद कर दिया वे अब दुनिया में भय पैदा कर रहे हैं कि मोदी संविधान को खत्म कर देगा।
No comments found. Be a first comment here!