प्रधानमंत्री मोदी ने जयपाल रेड्डी के निधन पर जताया शोक

By Shobhna Jain | Posted on 28th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 जुलाई, (वीएनआई) कांग्रेस के वरिष्ठ जयपाल रेड्डी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताते हुए रेड्डी को प्रभावी एडमिनिस्ट्रेटर कहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्ववीट कर रेड्डी को प्रभावी एडमिनिस्ट्रेटर कहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेड्डी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना की है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी और पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने भी रेड्डी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। 

गौरतलब है देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का आज 77 वर्ष की आयु में हैदराबाद में निधन हो गया, वो बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे, शनिवार को जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें एआईजी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जहां देर रात 2 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

cricket
Posted on 25th Feb 2025
Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 24th Sep 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india