राहुल, सोनिया और मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि

By Shobhna Jain | Posted on 31st Oct 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर, (वीएनआई) देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। 

वर्ष1984 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी की हत्या उनकी सुरक्षा में लगे सिख बॉडी गार्ड्स ने ही कर दी थी। आयरन लेडी के नाम के मशहूर इंदिरा गांधी का जन्म 19 अक्टूबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति में अपनी सशक्त छवि के लिए जानी गईं। साल 1966 से 1977 तक लगातार वे तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद साल 1980 में वे एक बार सत्ता में लौटीं। इंदिरा गांधी कड़े फैसले लेने के परहेज नहीं करती थीं। हालांकि तमाम उपलब्धियों के बावजूद उनका कार्यकाल भी विवादों में रहा जब देश में आपातकाल लगाया गया। आपातकाल के दौरान देशभर में चुनाव स्थगित कर दिए गए और नागरिकों के अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india