भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, अडवाणी और जोशी का नाम नहीं

By Shobhna Jain | Posted on 26th Mar 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 26 मार्च, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी है। इस लिस्ट में अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है।

भाजपा द्वारा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, उमा भारती, योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं। इनके आलावा जिसमें जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, कलराज मिश्र और लक्ष्मीकांत बाजपेयी, शिवराज सिंह चौहान, केशव प्रसाद मौर्या और थावर चंद्र गहलौत के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का नाम गायब है। वहीं इस लिस्ट में वरूण गांधी और मेनका गांधी का नाम भी शामिल नहीं है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 1st May 2025
Today in History
Posted on 1st May 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन:
Posted on 15th Jan 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india