अरुण जेटली ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की एकता के लिए खतरा

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 02 अप्रैल, (वीएनआई) भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी घोषणापत्र में किए गए वादों को खतरनाक बताया है। 

केंद्रीय वित्तमंत्री जेटली ने कहा है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से लगता है कि वो देश को तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं और ये घोषणा पत्र माओवादियों और जेहादियों की मदद से बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रद्रोह और अफस्पा कानून में बदलाव को लेकर कांग्रेस के वादे देश के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की एकता के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। अफस्पा कानून उसी जगह पर लगा है जहां पर अशांति है। ऐसे में उन जगहों पर कानून को बदलना किसी खतरे से कम नहीं होगा। देशद्रोह का कानून हटाना भी सही नहीं है। कांग्रेस जो कश्मीर पर करने की बात कर रही है उसे देश स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आगे कांग्रेस की न्याय योजना पर कहा कि इस योजना की कुछ और बातें आज सामने आई हैं। ये केंद्र की योजना नहीं है इसके साधन केंद्र से भी आएंगे और राज्य से भी आएंगे। ये तो पहले दिन कांग्रेस ने नहीं कहा था कि ये केंद्र और राज्य की संयुक्त स्कीम है।

गौरतलब है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए जिसका कि दुरूपयोग हुआ, और बाद में नये कानून बन जाने से उसकी महत्ता भी समाप्त हो गई है उसे खत्म किया जाएगा। इसके अलावा सशस्त्र बलों (विशेष शक्ति) अधिनियम, 1958 में से यौन हिंसा, गायब कर देना तथा यातना के मामलों में प्रतिरक्षा जैसे मुद्दों को हटाया जायेगा ताकि सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच संतुलन बना रहे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india