अमित शाह ने कहा जनता का आभार, झारखंड के विकास में करते रहेंगे काम

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 23 दिसंबर, (वीएनआई) केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए जनता को 5 साल तक सेवा के अवसर के लिए धन्यवाद दिया है। 

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। बीजेपी को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

गौरतलब है राज्य के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन के सामने बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अब भी अंतिम नतीजों के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी हारती है तो यह निश्चित रूप से उनकी हार होगी। गौरतलब है झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत के लिए 41 सीटों की आवश्यकता होती है, जो आसानी से महागठबंधन पार कर चुकी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day:
Posted on 22nd Dec 2024

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india