अमित शाह ने कहा भाजपा देश की सेवा में समर्पित पार्टी

By Shobhna Jain | Posted on 6th Apr 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 06 अप्रैल, (वीएनआई) भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश की सेवा को समर्पित रही है, पार्टी ने गरीब, किसान, महिलाओं सबकी अपेक्षाओं को पूरा किया है।

अमित शाह ने लिखा, भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर खुद को तिल-तिल जलाकर भाजपा को वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में भाजपा निरंतर सेवाभाव से राष्ट्रकल्याण की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देता हूँ। 

अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा, 2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष था। नरेंद्र मोदी जी के पीएम बनने के बाद भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया। भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है और 2014 से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकाँक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 17th Apr 2025
Today in History
Posted on 15th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india