राष्ट्रपति मुर्मू गोरखपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

By VNI India | Posted on 30th Jun 2025 | देश
राष्ट्रपति द्रौपद

नई दिल्ली, 30 जून (वीएनआई) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गोरखपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को उपाधि व मेडल प्रदान किया। इस दौरान उन्‍होंने डाक्‍टरों को लेकर कई खास बातें भी कही।

इस समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, एम्स गोरखपुर के अध्यक्ष देशदीपक वर्मा, एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता आदि की मौजूदगी रही।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि डॉक्टर का व्यवहार मरीज को प्रभावित करता है। एक संवेदनशील डॉक्टर न केवल दवा, बल्कि अपने व्यवहार से भी मरीज को जल्द ठीक करने में मदद करता है। चिकित्सा एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि सेवा है। आपके जगने से कई जिंदगी बचती है। लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह केवल आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा- सेवा व समर्पण के मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। एम्स का नाम सुनते ही मन में विश्वस्तरीय इलाज, उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा, आधुनिक टेक्निक व समर्पित डॉक्टर की छवि आंखों के सामने उभरती है। यह संस्थान भारत की चिकित्सा क्षमता का प्रतीक है। यहां हर मरीज को उम्मीद की नई किरण दिखाई देती है।

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि एम्स ने भारत में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और उपचार के क्षेत्र में उच्चतम मानक स्थापित किए हैं। चाहे सर्जरी की नई टेक्निक हो, अर्ली डायग्नोस्टिक के उपकरण हों या आयुष-एलोपैथी के समन्वय से बीमारियों का इलाज, एम्स ने नवाचार को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाया है। देश का पहला एम्स स्थापित करने का जो उद्देश्य था, उसे पूरा करने में सभी एम्स संस्थान सफल रहे। एम्स सेवा, गुणवत्ता व नवाचार के केंद्र बन गए हैं। एम्स गोरखपुर इस परंपरा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है। इस संस्थान ने बहुत कम समय में शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह संस्थान सुलभ व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

salute
Today in History

Posted on 7th May 2026

mice
Thought of the Day

Posted on 30th Nov 2025

bat
Thought of the Day

Posted on 18th Oct 2025

Thought of the Day
Posted on 29th Sep 2025
Today in History
Posted on 12th Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 18th Nov 2025
Thought of the Day
Posted on 31st Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 19th Apr 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india