चुनाव आयोग ने कहा विपक्ष ने आपत्तियां करने का मौका गंवा दिया

By VNI India | Posted on 16th Aug 2025 | देश
चुनाव आयोग

नई दिल्ली, 16 अगस्त (वीएनआई) भारतीय चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के विपक्ष के आरोपों के बीच आज बड़ा बयान देते हुए कहा, राजनीतिक दलों और वोटर्स द्वारा इलेक्‍टशन लिस्‍ट की जांच का हमेशा स्वागत करता है लेकिन लिस्‍ट से संबंधित किसी भी मुद्दे को उठाने का उचित समय चुनावों से पहले "दावे और आपत्तियां" अवधि के दौरान होता है।

चुनाव आयोग ने कहा, हाल ही में, कुछ राजनीतिक दल और व्यक्ति चुनावी सूचियों में त्रुटियों के बारे में मुद्दे उठा रहे हैं, जिसमें पहले तैयार की गई चुनावी सूचियां भी शामिल हैं। आयोग ने कहा कि इन मुद्दों को उठाने का सही समय उस चरण की 'दावे और आपत्तियां' अवधि होती, जो सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के साथ चुनावी सूचियां साझा करने का मुख्य उद्देश्य है।

आयोग ने आगे कहा, "यदि ये मुद्दे सही समय पर सही माध्यम से उठाए गए होते, तो संबंधित एसडीएम/ईआरओ को उन चुनावों से पहले, यदि वास्तविक हों, तो गलतियों को सुधारने में मदद मिलती। चुनाव आयोग ने कहा, "मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले मतदाताओं और राजनीतिक दलों के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए पूरा एक महीने का समय उपलब्ध होता है।" आयोग ने यह भी कहा कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, डिजिटल और भौतिक प्रतियां एक बार फिर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाती हैं और ईसीआई वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ustad
Today in History

Posted on 21st Aug 2025

movie
Thought of the Day

Posted on 6th Sep 2026

Today in History
Posted on 24th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 26th Oct 2025
Today in History
Posted on 6th May 2026
Today in History
Posted on 27th Jul 2026
Today in History
Posted on 4th Oct 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india