डीआरडीओ ने प्रलय मिसाइल लॉन्च किया

By VNI India | Posted on 1st Jan 2026 | देश
डीआरडीओ

नई दिल्ली, 1 जनवरी (वीएनआई) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने स्वदेशी मिसाइल प्रणाली 'प्रलय' का एक और सफल परीक्षण किया। 31 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे ओडिशा के तट पर स्थित लॉन्चर से दो प्रलय मिसाइलों को बेहद कम अंतराल में सैल्वो मोड में लॉन्च किया गया। यह परीक्षण डीआरडीओ के यूज़र इवैल्यूएशन ट्रायल के तहत किया गया था। वहीं सफल परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों और इससे जुड़े उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को और मजबूत करती है।

डीआरडीओ की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों मिसाइलों ने निर्धारित ट्रैजेक्टरी का पूरी तरह पालन किया और परीक्षण से जुड़े सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया। उड़ान के दौरान मिसाइलों की हर गतिविधि पर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR), चांदीपुर में तैनात अत्याधुनिक ट्रैकिंग सेंसर और रडार सिस्टम से नजर रखी गई, जिसने परीक्षण की सफलता की पुष्टि की। प्रलय एक स्वदेशी, सॉलिड प्रोपेलेंट आधारित क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे अत्याधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन सिस्टम से लैस किया गया है। 

डीआरडीओ  के चेयरमैन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव समीर वी. कामत ने भी परीक्षण से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

mukh
Today in History

Posted on 30th May 2026

shail
Today in History

Posted on 30th Aug 2026

Thought of the Day
Posted on 4th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 8th Sep 2026
Today in History
Posted on 4th Jan 2026
thought of the day
Posted on 22nd Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 21st Jun 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india