प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत ग्लोबल सॉल्यूशन का केंद्र, ब्रिक्स 4 से 21 देशों का परिवार

By VNI India | Posted on 11th Sep 2026 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 11 सिंतबर (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में  12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सम्मेलन से पहले आज को ब्रिक्स बिजनेस फोरम का आयोजन  भारत मंडपम में किया गया। इसमें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शरीक हुए। वहीं इस दौरान द.अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा, ब्राजील विदेश मंत्री माउरो विएरा, ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में कहा कि भारत आज ग्लोबल सॉल्यूशन का केंद्र बन रहा है। उन्होंने ब्रिक्स के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि 2006 में जब इस समूह की शुरुआत हुई थी, तब इसमें केवल चार देश थे। आज सदस्य और पार्टनर देशों को मिलाकर इसका परिवार 21 देशों तक पहुंच चुका है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की करीब आधी आबादी रहती है। ये देश वैश्विक GDP में करीब 40% और वैश्विक व्यापार में 25% से अधिक हिस्सेदारी रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हो रहे हैं। 2006 में चार देशों से शुरू हुआ यह समूह अब सदस्य और पार्टनर देशों को मिलाकर 21 देशों के परिवार तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स अब केवल आर्थिक सहयोग का मंच नहीं है, बल्कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और उभरते बाजारों के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

black
Thought of the Day

Posted on 26th Apr 2026

nargis
Today in History

Posted on 3rd May 2026

board
Thought of the Day

Posted on 4th Nov 2025

Thought of the Day
Posted on 11th Jun 2025
Today in History
Posted on 20th Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 2nd Jul 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india