जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़ से तीन की मौत और छः लोग घायल

By VNI India | Posted on 29th Jun 2025 | देश
जगन्नाथ यात्रा

पुरी, 29 जून (वीएनआई) भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच जाने से तीन की मौत और छः लोग घायल हो गए है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ये हादसा आज सुबह लगभग 4:30 बजे उस वक्त हुआ जब भक्त भगवान के दर्शन के लिए श्री गुंडिचा मंदिर के सामने बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। इसी दौरान काफी धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें अभी तक 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने आज सुबह सीएम से बात की। हम कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। डीजीपी को मौके पर भेजा गया है। भारी भीड़ में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। छह से सात लोग घायल हैं। मैं पुरी जा रहा हूं। मैं फोन पर स्थिति पर नजर रख रहा हूं। हम भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थिति अब नियंत्रण में है और लोग दर्शन कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 11th Oct 2026
Today in History
Posted on 10th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

jall
Today in History

Posted on 13th Apr 2026

ratn
Today in History

Posted on 2nd Jan 2026

Today in History
Posted on 7th Jul 2026
Thought of the Day
Posted on 10th Feb 2026
Today in History
Posted on 13th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 9th Aug 2026
Today in History
Posted on 15th Nov 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india