नई दिल्ली, 10 सिंतबर (वीएनआई) देश की राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में करीब 15,000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कार्यक्रम स्थल तक सीमित नहीं होगी, बल्कि एयरपोर्ट, होटल, प्रमुख मार्गों और संभावित आवाजाही वाले स्थानों पर भी निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुरक्षा को कई स्तरों में बांटा गया है। इसमें फिजिकल सिक्योरिटी, एक्सेस कंट्रोल, सीसीटीवी निगरानी, इंटेलिजेंस इनपुट, ट्रैफिक मैनेजमेंट और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे इंतजाम शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही पर कम से कम असर पड़े, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
गौरतलब है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को है, लेकिन विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पाबंदियां 10 सितंबर से शुरू होकर करीब 14 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली पुलिस ने लोगों को पहले से ट्रैफिक एडवाइजरी के जरिए संभावित बदलावों की जानकारी देना शुरू कर दिया है।
No comments found. Be a first comment here!