प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फोन पर हुई चर्चा

By VNI India | Posted on 18th Jun 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 18 जून (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फोन पर करीब 35 मिनट तक गहन बातचीत हुई। वहीं इस बातचीत ने कूटनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी देते हुए बताया दोनों नेताओं ने भारत द्वारा हाल ही में किए गए "ऑपरेशन सिंदूर" पर खुलकर चर्चा की। यह वही सैन्य कार्रवाई है जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते और भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को भी लेकर अहम बिंदुओं पर बात हुई। यह बातचीत ऐसी वक्त में हुई है जब दोनों नेताओं की G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात तय थी। ट्रंप को अचानक अमेरिका लौटना पड़ा, जिससे दोनों नेताओं की आमने-सामने की बातचीत संभव नहीं हो पाई। इसके बाद ट्रंप ने खुद पहल करते हुए पीएम मोदी को कॉल किया। मोदी और ट्रंप की यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दक्षिण एशिया में सुरक्षा हालात तेजी से बदल रहे हैं और वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

car
Thought of the Day

Posted on 16th Jun 2025

jahaz
Today in History

Posted on 15th Oct 2025

gavaskar
Today in History

Posted on 10th Jul 2026

Today in History
Posted on 4th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 1st Dec 2025
today in history
Posted on 26th Mar 2026
Thought of the Day
Posted on 12th May 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india