श्रीनगर, 30 सिंतबर, (वीएनआई) जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षाबलों ने आसपास के जंगल और ऊंचाई वाले इलाकों में तलाशी जारी रखी, ताकि वहां मौजूद किसी अन्य आतंकी के भागने की आशंका को रोका जा सके। इसमें भारतीय सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम शामिल रही। ऑपरेशन बडगाम के यूसमर्ग के पास कोराग इलाके में चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी खास जानकारी मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। चुनौती दिए जाने पर आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई और इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। इलाके में दूसरे आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी रखा गया है। वहीं मारे गए आतंकी की पहचान फौजी मूसा उर्फ सुलेमान शाह के रूप में हुई है, जिसे प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया गया है।
No comments found. Be a first comment here!