प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने फोन पर बात की

By VNI India | Posted on 11th Aug 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 11 अगस्त (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी से यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत कूटनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। वहीं इस बात की संभावना है कि सितंबर में पीएम मोदी और यूक्रेन के प्रेसिडेंट की मुलाकात होगी।

विदेश मामलों के जानकारों के मुताबिक दोनों शीर्ष नेताओं की यह बातचीत कूटनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण है। गौरतलब है रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से संघर्ष चल रहा है, लेकिन अब तक संघर्ष विराम की कोशिशें नाकाम रही हैं। वहीं जेलेंस्की का भारत दौरा अगले महीने हो सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद ट्वीट कर भारत से मिल रहे समर्थन के लिए पीएम का आभार जताया और रूस के हमलों की जानकारी भी दी।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपत‍ि ने लिखा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापोरिज‍िया में बस स्‍टेशन पर हुए रूसी हमले की जानकारी दी है। इस हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यह हमला रूस की तरफ से सुनियोजित ढंग से किया गया है। जेलेंस्की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमले के लिए ऐसे वक्त को चुना गया है जब रूस के पास युद्ध विराम के लिए एक कूटनीतिक अवसर है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Jun 2026
Today in History
Posted on 11th Jun 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

human
Today in History

Posted on 19th Aug 2025

reel
Thought of the Day

Posted on 30th Mar 2026

climb
Thought of the Day

Posted on 23rd May 2025

Today in History
Posted on 1st Feb 2026
Today in History
Posted on 27th Dec 2025
Thought of the Day
Posted on 17th Oct 2025
Today in History
Posted on 15th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 14th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india