ट्विटर की चहचहाहट आज कुछ यूँ...

By Shobhna Jain | Posted on 20th Apr 2015 | देश
altimg
नई दिल्ली, 20 अप्रैल, (वीएनआई) 1. नरेंद्र मोदी :- संसद सत्र आज से शुरू हो रहा है। मैं एक लाभप्रद सत्र की दिशा में देख रहा हूं, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा हो सके। नरेंद्र मोदी :- प्रिय चंद्रबाबू नायडू जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें। नरेंद्र मोदी :-इस महीने की 26 तारीख को प्रसारित होने वाले \'मन की बात\' का इंतजार कर रहा हूं। 2. ममता बनर्जी :- युवा क्रिकेट खिलाड़ी अंकित की मौत स्तब्ध करने वाली एक दुखद घटना है। उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। 3. शाहरुख़ खान :- बहुत कम उम्र में अलविदा कह दिया। बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण। अंकित केसरी एवं उनके परिवार के लिए शोक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। अल्लाह उनकी रूह पर इनायत करे। आत्मा को शांति मिले।\" 4. सचिन तेंदुलकर :- अंकित के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भगवान अंकित के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे।\" 5. अनिल कुंबले :- अंकित जैसे युवा खिलाड़ी के मौत की खबर बेहद दुखद समाचार है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे। 6. ऋतिक रोशन :- \"आईएए में एचआरएक्स के लिए ब्रांड विशनेरी ऑफ द ईयर मेल पुरस्कार पाकर गद्गद् हूं। 7. रितेश देशमुख :- एक नए प्रोजेक्ट को डिजाइन करने को लेकर उत्साहित हूं। सज्जा के लिए विस्तृत वर्णन ही सब कुछ है।\" रितेश देशमुख, \"मेरे दोस्त अतुल कस्बेकर को बधाई हो। इस पहली फिल्म का इंतजार होने जा रहा है मिस्टर प्रोड्यूसर। 8. सोनम कपूर :- फिल्म \'नीरजा भनोट\' का पहला दिन। इसे संभव बनाने के लिए फॉक्स स्टार हिंदी(फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी) एवं ब्लिंग लाइव का शुक्रिया। चलिए सफर शुरू करें। बेचैन, उत्सुक व विनीत हूं। 9. दीया मिर्जा :- ईश्वर करे आप जो उम्मीद कर रहे हों, यह फिल्म वो सब हो। ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। 10. कल्कि कोचलिन :- मैं कुछ दिनों के लिए संपर्क से बाहर रहने वाली हूं, इसलिए एमडब्ल्यूएएस को जबर्दस्त प्रतिक्रिया देने के लिए सिर्फ शुक्रिया कहना चाहती हूं। 11. यामी गौतम :- हैप्पी \'विकी डोनर\' दिवस! आपके प्यार व इसे चलन बनाने के लिए ढेर सारा शुक्रिया। शूजीत सरकार सर को हमेशा बहुत-बहुत धन्यवाद। 12. कैलाश खेर :- तीन साल पहले हमने भारी हिमपात में औली जोशीमठ में प्रस्तुति दी थी। अब 24 अप्रैल को केदारनाथ धाम की यात्रा करने को लेकर उत्साहित हूं। शिव का चमत्कार।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india