मुम्बई, 24 अगस्त, (वीएनआई), देश के शेयर बाजारों मे सोमवार को गिरावट का असर देखा गया, देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1624.51 अंको की गिरावट के साथ 25741.56 पर बंद हुआ, जबकि देश का दूसरा सूचकांक निफ्टी 490.95 अंको की गिरावट के साथ 7809.00 पर बंद हुआ। वर्ष 2008 के बाद आज शेयर बाजारों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, सेंसेक्स जहां 1741.35 अंक नीचे गिरा वंही निफ़्टी भी 530.55 अंक तक गिरा।
सोमवार सुबह जब देश के शेयर बाज़ार खुले तो उनमे गिरावट का असर देखा गया, देश का मुख्य शेयर बाज़ार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 647.47 अंको की गिरावट के साथ 26718.60 पर खुला था। जबकि देश का दूसरा शेयर बाज़ार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NCE) निफ्टी 243.00 अंको की गिरावट के साथ 8056.15 पर खुला था। दिन भर के के उतार चढ़ाव के कारोबार के बाद इसमें मिला जुला असर देखा गया, जिसमे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 25624.72 और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 26730.40 पर कारोबार किया, तो वंही निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर 7769.40 पर और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 8060.05 पर कारोबार किया।