प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र कर पुतिन के सामने पाकिस्तान को लगाई लताड़

By VNI India | Posted on 5th Dec 2025 | देश
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (वीएनआई) दो दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद के खिलाफ भारत-रूस की अटूट साझेदारी पर जोर दिया। साथ ही साथ उन्होंने पहलगाम और क्रोकस सिटी हॉल हमलों का ज़िक्र करते हुए स्पष्ट किया कि आतंक का मूल कारण एक ही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और रूस लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। चाहे पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर हुआ कायरतापूर्ण हमला, इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है। उन्होंने आगे कहा कि, भारत का यह पक्का विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ दुनिया की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। UN, G20, BRICS, SCO और दूसरे मंचों पर भारत और रूस का करीबी सहयोग है। हम इन सभी मंचों पर अपनी बातचीत और सहयोग जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल हमले को एक ही साँस में रखते हुए पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद की ओर एक स्पष्ट और तीखा संकेत था। मोदी ने पुतिन को यह दिखाया कि आतंकवाद की जड़ें कहीं भी हों, उसकी विचारधारा एक ही है। यह भारत की इस राजनयिक रणनीति का हिस्सा है कि वह वैश्विक मंच पर आतंकवाद को क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक खतरा साबित करे और पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए।

गौरतलब है रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी में दिया गया यह सख्त संदेश क्षेत्रीय शांति भंग करने वालों के लिए एक कड़ा संकेत माना जा रहा है। वहीं यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक मंच पर लगातार दबाव बना रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 29th Oct 2026
Today in History
Posted on 29th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

azad
Today in History

Posted on 11th Nov 2025

dada
Today in History

Posted on 4th Sep 2026

roti
Thought of the Day

Posted on 16th Oct 2025

Today in History
Posted on 10th Jul 2026
Thought of the Day
Posted on 26th Apr 2026
Thought of the Day
Posted on 2nd Jan 2026
Thought of the Day
Posted on 17th Oct 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india