नई दिल्ली, 29 अप्रैल, (वीएनआई) देश में जारी कोरोना संकट के बीच आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 506.38 अंक की तेजी के साथ 50240.22 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 145.00 अंक की तेजी के साथ 15009.50 अंक के स्तर पर खुला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,044 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 818 शेयर तेजी के साथ और 179 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 47 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।