उप्र में खिली धूप, कोहरे से राहत

By Shobhna Jain | Posted on 28th Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 28 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने से कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। अगले सप्ताह से तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। पूर्वांचल व बुंदेलखंड में कोहरे का असर और गहराएगा।

लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है। लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india