उप्र में तेज धूप के साथ तापमान में वृद्धि

By Shobhna Jain | Posted on 21st Feb 2018 | देश
altimg

लखनऊ, 21 फरवरी (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में तेज हवाएं नही चलेंगी जिससे गर्मी का महसूस होगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।  लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, कानपुर का 15.8 डिग्री, बनारस का 14 डिग्री, इलाहाबाद का 15 डिग्री और झांसी का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg

Posted on 1st Jun 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india