उप्र में कोहरा छाया

By Shobhna Jain | Posted on 7th Nov 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 7 नवम्बर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही कोहरे छाया हुआ है, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, सुबह कोहरे का असर रहेगा लेकिन दिन में धूप निकलेगी। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नही मिलेगा। अगले दो तीन दिनों के भीतर तापमान में और कमी आएगी। पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में तापमान समाान्य से नीचे दर्ज किया जाएगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।  लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 2nd May 2025
Today in History
Posted on 2nd May 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india