उप्र में अगले सप्ताह बारिश की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2017 | देश
altimg

लखनऊ, 5 अक्टूबर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में अगले चार दिनों के बाद बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के चलते अगले सप्ताह बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चक्रवाती स्थिति का निर्माण हो रहा है। इसी विक्षोभ की वजह से 9 से 12 अक्टूबर के बीच मध्य एवं पूर्वी उप्र में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम में नमी के चलते ओस और धुंध भी बढ़ेगी। बारिश अपने साथ ठंडक भी लेकर आएगी। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय हल्की धुंध का असर दिखाई देने लगा है। यह गुलाबी ठंड के आगमन का संकेत है।  गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, जिससे बारिश होने की पूरी संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Posted on 23rd Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india