लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में 117 सीटों पर मतदान शुरू

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Apr 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 अप्रैल, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। 

तीसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें सबसे ज्यादा गुजरात की सभी 26 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा इस चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट शामिल है। 

यूपी की जिन 10 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे है उनमे मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, आंवला, बदायूं, एटा, मैनपुरी और फीरोजबाद की लोकसभा सीट है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 30th Jan 2021

Today in history
Posted on 23rd Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india