सोनी इंडिया के पहले भारतीय एमडी बने सुनील नय्यर

By Shobhna Jain | Posted on 19th Mar 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 मार्च (वीएनआई)| सोनी इंडिया ने सुनील नय्यर को आज कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह इस पद पर काबिज होने वाले पहले भारतीय हैं। 

सोनी इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि एमडी के रूप में नय्यर का कार्यकाल एक अप्रैल से प्रभावी होगा। नय्यर ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा, "सबसे अधिक लोकप्रिय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड में से एक सोनी इंडिया का भारत में नेतृत्व करने का यह रोमांचक समय है।"

नय्यर को केनिचिरो हिबी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। हिबी एक अप्रैल से सोनी ब्राजील के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। हिबी 2012 से 2018 तक छह वर्षो के लिए सोनी इंडिया के एमडी के पद पर रह चुक हैं।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th May 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india