एनएच 42 पर मिनी बस और लॉरी की टक्कर में 7 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 13th Apr 2019 | देश
altimg

हैदराबाद, 13 अप्रैल, (वीएनआई) आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एनएच-42 पर एक मिनी बस और लॉरी की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनएच-42 पर टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे का बाद मौके पर मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे पर एक किनारे कर, यातायात सुचारू कर दिया गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 10th Nov 2023

Today in history
Posted on 9th Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india