शेयर बाजार में रिलायंस और फेसबुक डील से गिरावट में असर कम

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Apr 2020 | देश
altimg

मुम्बई, 22 अप्रैल, (वीएनआई) देश में जारी लॉकडाउन के बीच रिलायंस जिओ और फेसबुक में हुई डील से आज शेयर बाजार कम गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 3.05 अंक की गिरावट के साथ 30633.66 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.15 अंक की गिरावट के साथ 8970.30 अंक के स्तर पर खुला। 

एक जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 686 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 349 शेयर तेजी के साथ और 304 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 33 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। गौरतलब है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने रिलायंस जियो की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए लिए समझौता किया है। इस समझौते की कुल वैल्यु करीब 43 574 करोड़ रुपये है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india